वोट देने के लिए गाँव जा रहे युवक की मौत के मामले में वाहन चालक के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज

Accident (photo) free image.com

वोट देने के लिए गाँव जा रहे युवक की मौत के मामले में वाहन चालक के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज

अल्मोड़ा के रहने वाले युवक की मौत के मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार शनिवार रात वोट देने के लिए अल्मोड़ा अपने गांव जा रहे 35 वर्षीय विजय सिंह की टांडा जंगल में पिकअप वाहन से टकराने के बाद मौत हो गई। वह मूल रूप से अल्मोड़ा के सोमेश्वर स्थित पाखुड़ा के रहने वाले थे। जिसके बाद कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मृतक के भाई मुकेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *