गैस रिसाव होने से झुलसा व्यक्ति, कॉफ़ी बनाने के दौरान हुआ हादसा
अल्मोड़ा में शैल गांव में एक युवक गैस रिसाव होने से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अब युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।
जानें पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बीते शाम शैल निवासी रोहित जोशी (18) रात के समय रसोई में कॉफी बनाने के लिए गया हुआ था। गैस जलाते समय रिसाव होने से वह झुलस गया। युवक के झुलसने से परिजन रात के समय ही रोहित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया। इमरजेंसी में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। अब वार्ड में युवक का इलाज किया जा रहा है।
15 फीसदी के करीब झुलसा युवक
डॉक्टरों के अनुसार, अब युवक की हालत ठीक है। आग से युवक के हाथ, गले और कान झुलस गए हैं। वह 15 फीसदी के करीब झुलसा है। फिलहाल युवक को वार्ड में ही भर्ती रखा गया है।
