बाजार से खरीदारी कर घर को लौट रहे स्कूटी सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
यहां बाजार से अपने घर को लौट रहे स्कूटी सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
बाजार से खरीदारी कर घर को लौट रहे स्कूटी सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के पास एक थोक दवा विक्रेता की दुकान में काम करने वाले बसंत शनिवार सुबह घर से निकले थे। खरीदारी करने के बाद वह सामान लेकर घर लौट रहे थे और पनचक्की मार्ग पर स्थित एक स्कूल के पास पहुंच थे कि तभी अचानक स्कूटी में ब्रेक लग गए। ब्रेक लगते ही बसंत स्कूटी समेत अलग- अलग दिशा में गिर गए। इस दौरान बसंत के संभलने से पहले ही ट्रैक्टर से उनका सिर टकरा गया। वैसे ही वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों में कोहराम
बताया जा रहा है कि एचएमटी कॉलोनी बेड़ाखत्ता निवासी बसंत कुमार आर्य (35) यहां पत्नी व परिवार के साथ रहते थे। बसंत के पिता एचएमटी से सेवानिवृत्त हैं। वह चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। पिछले साल ही बसंत की शादी हुई थी घटना से मृतक की पत्नी जहां गहरे सदमे में है वही परिवार में कोहराम मच गया है।
