सुनाड़ी व पुभाऊं में चल रहा 5 दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण

पंचायती राज विभाग उत्तराखंड के द्वारा पंचायती राज प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान वर्ष 2025 26 का शुभारंभ दिनांक 27/12/2025 से विकास खंड लमगड़ा के न्याय पंचायत चौखुरी के पंचायत सुनाड़ी व न्याय पंचायत पुभाऊं के पंचायत घर पुभाऊं में दोनों न्याय पंचायतों के अलग अलग स्थानों पर क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों के 5 दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण का प्रारंभ पंचायती राज विभाग से प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान 73वें संविधान संशोधन अभिलेखों के रखरखाव स्थाई समितियां व पंचायतों जुड़े विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है प्रशिक्षण में रेखीय विभागों के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है प्रशिक्षण का समापन 31 दिसंबर 2025 को होना है प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति से मास्टर ट्रेनर अरविन्द बिष्ट,आनंद बिष्ट सहयोगी स्टॉप श्री प्रकाश तिवारी श्री हरीश गहतोड़ी विजय फर्त्याल शिवराज सिंह पंचायती राजविभाग vpdo श्री रवीश प्रसाद्ध महेंद्र बिष्ट तथा रेखीय कर्मचारी स्वास्थ विभाग ममता शाह ममता नेगी बबीता आर्या व दोनों न्याय पंचायतों के समस्त ग्राम प्रधान वार्ड सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *