अल्मोड़ा: कुशल महिला काश्तकारों को दिए गए  प्रशस्ति पत्र, टी. बी. मरीजों को राशन किया गया वितरण

महिला प्रेरणा एवं उत्थान समिति द्वारा दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर संस्था में कार्य करने वाली कुशल महिला काश्तकारो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं हथकरघा विभाग भारत सरकार द्वारा महिला काश्तकारो के मार्ग निर्देशन हेतु एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं संस्था द्वारा गोद लिये हुये टी. बी. मरीजों को राशन वितरण किया गया।

दूरस्थ क्षेत्रों से आयी हुई महिलाओं का मार्ग निर्देशन किया

कार्यक्रम का संचालन भास्कर साह द्वारा किया गया व  संस्था के अध्यक्ष द्वारा रेखा आर्या ने दीपावली की शुभकामनाओं सहित धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में हथकरघा विभाग से आयी हुई महिला सहायक निदेशक नन्दी बिष्ट ने चौपाल कार्यक्रम का संचालन करते हुये दूरस्थ क्षेत्रों से आयी हुई महिलाओं का मार्ग निर्देशन किया। उक्त कार्यक्रम में अंबेडकर के विकास योजना वितरण कार्यक्रम पेंशन योजना टूलकिट समर्थ और डिजाइन डेवलपमेंट स्कीम राष्ट्रीय पुरस्कार योजना बीमा योजना मुद्रा लोन सेमिनार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।

जरूरतमंद की पूरी मदद की जाएगी

इस अवसर पर नंदी बिष्ट ने कहा की संस्थान संस्था द्वारा गोद लिए हुए टीवी रोगियों को निरंतर संस्थान पौष्टिक आहार किट और अपने संस्थान द्वारा रोजगार से जोड़ने का प्रयास भी कर रहा है ।  सरकार के द्वारा संक्रमित लोगों की टीवी जांच और दवा मुक्ति की हुई है और हमारे संस्थान ने कोई जरूरतमंद पौष्टिक भोजन से वंचित न रहने पाए, ठाना है जरूरतमंद की पूरी मदद की जाएगी।

रेखा आर्या ने कई महिलाओं को संस्था से जोड़ते हुए उनकी आजीविका सुनिश्चित की

    मन में लगन और कुछ कर दिखाने का हौसला हो तो रास्ता कितना ही मुश्किल क्यों ना हो मंजिल मिल ही जाती है इसी बात को सिद्ध किया है मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी महिला प्रेरणा एवम उत्थान  समिति की कार्यकारी अध्यक्ष रेखा आर्या ने,  जिन्होंने आज अपनी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए अल्मोड़ा जिले और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी संस्था से जोड़ते  हुए उनकी आजीविका सुनिश्चित की है आज संस्था से लगभग 600 ग्रामीण महिलाएं सीधी जुड़ी है जो अपने हुनर से सिलाई कढ़ाई एप्पल पेंटिंग ब्यूटीशियन जैसे रोजगारों से जुड़ी है और इन महिलाओं द्वारा जो भी उत्पाद तैयार किए जाते हैं उनकी मार्केटिंग संस्था की अध्यक्षता स्वयं करती है इनके द्वारा बनाए गए उत्पादन सीधे दिल्ली मुंबई लखनऊ जैसे महानगरों में बिक्री हेतु भेजे जाते हैं।  इसी को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष रेखा आर्या को शिक्षा स्वास्थ्य व्यवसाय और सेवा क्षेत्र में असाधारण कार्य और उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए वूमेंस लीडर 2023 के लिए चुना गया।  जिसमें इस वर्ष की गतिशील महिला उद्यमी के लिए दिल्ली में वूमेंस लीडर उद्यमी 2023 द्वारा सम्मानित किया गया । और इसी वर्ष प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के 1 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा राज भवन में निक्षे मित्र सम्मान 2023 से नवाजा गया साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कार्य के तहत जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा शहर सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।  संस्था को क्लीन कोशी मेगा ड्राइब अल्मोड़ा कार्य के तहत भी स्वच्छ कोसी अभियान में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *