अल्मोड़ा: जिलें में डेंगू ने दी दस्तक, एक युवक में हुई पुष्टि

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com

अल्मोड़ा जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। एक युवक दिल्ली से लौटा तो उसका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने डेंगू कार्ड से उसकी जांच की।

डेंगू की पुष्टि

इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार को उसकी एलाइजा जांच की गई। सीएमओ डाॅ. आरसी पंत ने डेंगू से बचाव के लिए लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। बताया कि बरसात में मच्छर जनित डेंगू का खतरा बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *