अल्मोड़ा के ढेली गांव में गुलदार के हमले से लोग दहशत में है।
65 वर्षीय व्यक्ति पर किया हमला
अल्मोड़ा के ढेली गांव में गुलदार के हमले से लोग दहशत में हैं। वन विभाग ने पिंजरा लगाया और गश्त बढ़ाई है। हाल ही में एक 65 वर्षीय व्यक्ति पर गुलदार ने हमला किया।
वन विभाग का प्रयास
गुलदार प्रभावित ढेली गांव में लोग दहशत में हैं। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। साथ ही टीम गश्त कर लोगों से एहतियात बरतने को कह रही है। लोगों ने वन विभाग से दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। कुछ दिन पूर्व ढेली गांव निवासी 65 वर्षीय दया किशन पर खेतों में काम करने के दौरान गुलदार ने हमला कर दिया था। हिम्मत दिखाते हुए पत्नी ने हो हल्ला शुरू कर दिया। तब जाकर गुलदार भागा। अब तक गुलदार का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वन विभाग जगह-जगह पिंजरा शिफ्ट कर रही है। लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आ पाया है। दहशत में आए लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की। वन विभाग ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने को कहा है। साथ ही क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।