अल्मोड़ा: डॉ ललित चंद्र जोशी एक्सीलेंस अवॉर्ड इन रिसर्च 2024 से होंगे सम्मानित

एसएसजे यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट सहित अनुसंधाताओं, शिक्षकों ने जताया हर्ष

गुरु फाउंडेशन द्वारा एक्सीलेंस अवार्ड इन रिसर्च 2024 से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय SSJU पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ ललित चन्द्र जोशी को सम्मानित किया जा रहा है। जिसकी घोषणा गुरु फाउंडेशन ने की है।


13 अप्रैल,2024 को यह अवार्ड बी एम एस कॉलेज फ़ॉर वीमेन बसवनगुड़ी,बंगलुरू में दिया जाएगा। उनके साथ अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि डॉ ललित इंटरनेशनल आर्कियोलॉजी काउंसिल (इंडिया एंड साउथ ईस्ट) एशिया की केंद्रीय कार्यकारिणी में एक सदस्य रूप में शामिल हैं। यह काउंसिल भारत के अलावा कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका के पुरातत्त्व और ऐतिहासिक क्षेत्रों पर अध्ययन,भारतीय संस्कृति के आदान-प्रदान, शोध गतिविधियों के संचालन क़रतीं है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में उनकी 11 पुस्तकें अरुणाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों में चल रही हैं।


रिसर्चर डॉ ललित चन्द्र जोशी ने अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक में स्थित पत्थरकोट गांव में शैलचित्र (रॉक पेंटिंग्स) एवं सैकड़ों कप मार्क्स खोजे हैं और पत्थरों को लेकर शोधरत हैं। वे अभी भी कप मार्क्स आदि चिन्हों को खोजकर अनुसंधान कर रहे हैं।


रिसर्चर डॉ ललित जोशी को एक्सीलेंस अवार्ड इन रिसर्च 2024 से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर विश्वविद्यालय के के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो इला साह, प्रो जगत सिंह बिष्ट (संकायाध्यक्ष, कला संकाय), प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक), प्रो मधुलता नयाल, डॉ भास्कर चौधरी (कुलसचिव), डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट (विकास एवं नियोजन अधिकारी), डॉ मुकेश सामंत(परीक्षा नियंत्रक), श्री डॉ प्रीति आर्या, डॉ गीता खोलिया, डॉ तेजपाल सिंह डॉ बचन लाल,डॉ कुसुमलता आर्या, डॉ माया गोला, डॉ आशा शैली, डॉ प्रतिमा, डॉ मनोज बिष्ट आदि सहित अनुसंधाताओं एवं शिक्षकों ने हर्ष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *