अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से किया गया अल्मोड़ा बाजार का भ्रमण almora Market tour from fire security point of view
आज दिनांक 22.06.2025 को देवेन्द्र पींचा,एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा श्री महेश चंद्र के नेतृत्व में अग्निशमन वाहन को कोतवाली अल्मोड़ा से मिलन चौक तक बाजार से गुजारा गया ताकि किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर अग्निशमन वाहन सरलता से अग्निकांड स्थल तक पहुंच पाए। अल्मोड़ा क्षेत्र में पुराने भवन होने के कारण अग्नि दुर्घटना का खतरा बना रहता है जिस हेतु लीडिंग फायरमैन लक्ष्मण सिंह द्वारा लाउड हेलर के माध्यम से व्यापारियों से अपील की गई कि किसी भी अग्नि दुर्घटना के समय फायर वाहन सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाने हेतु सड़क को अवरोध मुक्त रखा जाए तथा उसमें अनावश्यक अतिक्रमण कदापि न किया जाए। तत्पश्चात समाप्त फायर सर्विस यूनिट कुमाऊं महोत्सव ड्यूटी पर तैनात हुई।
