सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय की प्राध्यापिका डॉ० रिजवाना सिद्दीकी को वर्ष 2023 का एशिया एक्सीलेंस अवार्ड, से नवाजा गया है।
राष्ट्रीय रत्न सम्मान से विभूषित हो चुकी हैं डॉ० रिजवाना सिद्दीकी
यह अवार्ड उन्हें विगत वर्षों में किये गये शोध कार्य एवं पुस्तक लेखन में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर एम०टी. टी. वी. के द्वारा प्रदान किया गया है। इससे पूर्व भी 2022 में इन्हें राष्ट्रीय रत्न सम्मान से विभूषित किया गया है।
कुलपति द्वारा भेंट किया गया अवॉर्ड
अवार्ड प्राप्त होने के पश्चात् कुलपति महोदय और साथी शिक्षकों द्वारा बधाई प्रेषित की गयी, यह अवार्ड, कुलपति, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा भेंट किया गया।
