Almora-news नवरात्रि में एकत्रित महिला की टोली को महिला कोतवाली किया जागरूक

दी लाभप्रद विषयों के सम्बन्ध में जानकारियां

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा जनपद के थाना/चौकी प्रभारियों को स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों में “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम द्वारा ढुंगाधारा में नवरात्रि के अवसर पर एकत्रित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को गौरा शक्ति के बारे में बताते हुए साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला एवं बाल अपराध,नवीन कानूनों, यातायात के नियमों के संबंध मे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर जैसे डायल 112 , साईबर हेल्प लाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *