चितई में मंत्री अजय टम्टा का भाजपा के ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
अल्मोड़ा। बीते दिनों यानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ताओ द्वारा चितई मे माननीय केन्द्रीय राज्य परिवहन मंत्री अजय टम्टा जी पहली बार आगमन पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओ मे काफी उत्साह व खुशी दिखी।
जिसमे मण्डल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, मीडिया, हितेश भट्ट, ललित खोलिया, राहुल बिष्ट, दीपेन्द्र रानाकनक पंत, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, पुर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल पंकज जोशी राजेंद्र गैडा, नितिन पंत बलवंत रावत, प्रधान कमला रावत, बलवंत रावत, धीरज,लता काण्डपाल, आशा वोरा, राजेंद्र वोरा,पूरन सिह विक्रम भोज, आदि मौजूद रहें ।
इससे पूर्व केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे। यहाँ जिला योजना की बैठक में 74 करोड़ 75 लाख रूपये की योजनाओं का अनुमोदन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को समय रहते गुणवत्ता पूर्वक काम करने के निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कैंची धाम के लिये टनल और बाइपास की डीपीआर बनाने के निर्देश दिये गये हैं। डीपीआर बनने के बाद इसे तत्काल स्वीकृत किया जाएगा। जबकि अल्मोड़ा में बाइपास बनाने के साथ अल्मोड़ा लोक सभा की सड़कों पर काम किया जाएगा।
