Almora-news भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

धौलछीना: बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ कसानबैंड के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि वाहन लगभग 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

आज दिनांक 31/01/2026 को समय लगभग अपराह्न 03.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धौलछीना से लगभग 06 KM सेराघाट की ओर कसार बैंड के पास वाहन संख्या- DL3 CCZ 8690 (स्कॉर्पियो) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुनील कुमार बिष्ट मय पुलिस टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वाहन में चालक सहित 03 लोग सवार थे। दुर्घटना में 02 लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को व्यक्तिगत वाहन से अल्मोड़ा भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *