अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां तेज, 150 से अधिक व्यापारियों को दिलाई गई सदस्यता

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। इसके लिये व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान की शुरूआत कर दी है। अभियान के पहले दिन 150 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।

150 से अधिक व्यापारियों को दिलाई गई सदस्यता

बुधवार को पहले दिन सदस्यता अभियान की शुरूआत सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शुरू की गई। मुख्य बाजार से मालरोड तक चले अभियान में 150 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई।

व्यापारियों का हित सर्वोपरि

इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद फरवरी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अभियान में उपस्थितजन

अभियान में मनोज सिंह पवार, संजय साह रिक्खू, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, यूसुफ तिवारी, भीमा पवार, दिनेश जोशी, हिमांशु कांडपाल, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, जगदीश तिवारी, गोपाल मेर आदि व्यापारी मौजूद रहे।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर व्यापारियों में उत्साह

बताते चलें कि कई वर्षों पश्चात देवभूमि नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के नगर में पुनः चुनाव कराने से अल्मोड़ा में व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और अल्मोड़ा के व्यापारी ये आशा कर रहे हैं कि एक अच्छी व व्यापारी हितो में कार्य करने वाली व्यापार मंडल का जल्द ही अल्मोड़ा में गठन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *