अल्मोड़ा: जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में शारदा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, रोहित असवाल एवं रिया बिष्ट करेंगें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग

जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में शारदा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। वहीं शारदा के रिया बिष्ट एवं रोहित असवाल का चयन राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए हुआ है।

रिया बिष्ट एवं रोहित असवाल का चयन राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए चयन

दिनाँक 09-12-23 को आयोजित अल्मोड़ा जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में शारदा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा । जुडो प्रतियोगिता में कुनाल बिष्ट ने अपने भारवर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में न्यासा पांडे ने प्रदर्शन कर अपने भारवर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। एवं रोहित असवाल ने जूडो प्रतियोगिता के अपने भारवर्ग  में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं रिया बिष्ट ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रिया बिष्ट एवं रोहित असवाल का चयन राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए हुआ है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

विधार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखरलखचौरा एवं ताइक्वांडो कोच  मनोज पाण्डे ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *