नैनीताल: एमबीपीजी महाविद्यालय में 24 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन की छात्रा विंग भर्ती की प्रक्रिया का किया गया आयोजन

एमबीपीजी महाविद्यालय में आज 24 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन की छात्रा विंग भर्ती की प्रक्रिया का आयोजन किया गया था।

विभिन्न परीक्षाएं आयोजित

इस भर्ती प्रक्रिया में 24 यूके गर्ल्स बटालियन से कर्नल मनोज कुमार कांडपाल, सूबेदार मेजर शिव सिंह और एएनओ लेफ्टिनेंट डॉक्टर ज्योति टम्टा के द्वारा गर्ल्स कैडेट की विभिन्न परीक्षाएं ली गई। इस भर्ती प्रक्रिया में रनिंग, सीट अप, पुश अप, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल के द्वारा गर्ल्स कैडेट का चयन किया गया।

कर्नल मनोज कुमार कांडपाल के निरीक्षण में पूर्ण की गई भर्ती प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में कल 77 गर्ल्स कैडेट ने प्रतिभाग किया। जिसमें से कुल 45 गर्ल्स कैडेट का चयन होना है।यह भर्ती प्रक्रिया 24 यूके गर्ल्स एनसीसी बटालियन के कर्नल मनोज कुमार कांडपाल के निरीक्षण में पूर्ण की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *