अल्मोड़ा में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे हो रहे हैं लेकिन धरातल पर यह दावे बेअसर हैं। जिससे लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिखर तिराहे से एचएनबी स्टेडियम के पास तक दो किमी के दायरे में 57 से अधिक गड्ढे
यहां नगर की भीतरी अधिकतर सड़कों पर डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। नगर की माल रोड पर शिखर तिराहे से एचएनबी स्टेडियम के पास तक दो किमी के दायरे में 57 से अधिक गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। लिंक सड़क पर टैक्सी स्टैंड के पास डामर उखड़ने से बने गड्ढे में पत्थर भरकर खानापूर्ति की दी गई है। गड्ढे से पत्थर निकलकर सड़क पर बिखरे हैं जिससे खतरा अधिक बढ़ गया है।
