अल्मोड़ा: इस बार दशहरा पर रावण परिवार के दस पुतलों का ही होगा दहन

अल्मोड़ा में सांस्कृतिक नगरी में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव में इस बार सिर्फ 10 पुतलों का ही दहन किया जाएगा। दशहरा समिति 14 फिट से अधिक ऊंचे पुतलों का पंजीकरण नहीं करेगी।

रावण परिवार की संख्या की कम

नगर में हर साल दशहरा पर्व पर रावण परिवार के पुतलों का जुलूस निकलता है। बीते वर्ष इस पर्व पर नगर में 22 पुतले बनाए गए थे। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में प्रशासन ने अधिकतम 10 पुतलों के दहन की अनुमति दी है। दशहरा समिति की ओर से भी इससे अधिक पुतलों के दहन के लिए पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

सिमकनी मैदान में होगा दहन

पुतलों का दहन एसएसजे विश्वविद्यालय या सिमकनी मैदान में किया जाएगा। एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि इसके लिए शीघ्र ही प्रशासन, पुलिस, फायर, नगरपालिका और दशहरा समिति के पदाधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्राली, वाहन सहित पुतलों की अधिकतम ऊंचाई 14 फुट निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *