ग्राम स्वराज अभियान के तहत संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति सिराड़ अल्मोड़ा द्वारा ग्राम प्रधान,पंचायत वार्ड सदस्य,कार्मिक को द्वितीय दिवस प्रशिक्षण दिया गया।
ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत दिया प्रशिक्षण
कल दिनांक 03.01.2024 को जिला अल्मोड़ा के विकास खंड द्वाराहाट के न्याय पंचायत कफड़ा के पंचायत कफड़ा में ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति सिराड़ अल्मोड़ा द्वारा ग्राम प्रधान,पंचायत वार्ड सदस्य,कार्मिक को द्वितीय दिवस प्रशिक्षण पर विकास खंड द्वाराहाट के वी पी डी ओ नैना राठौर और प्रधान दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
ग्राम पंचायत को मजबूत करने पर हुई चर्चा
जिसमें ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, एवम वार्ड सदस्यों के अधिकार, कर्तव्यों व सतत विकास लक्ष्य, जी पी डी पी आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा कर कैसे सभी मिलकर अपनी ग्राम पंचायत को मजबूत कर सकते है। ग्राम स्वराज प्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से भी बताया गया प्रशिक्षण में आए मास्टर ट्रेनरों में दयाकृष्ण उपाध्याय जगदीश चंद्र द्वारा क्रमवार थीम में जैसे महिला हितैषी गांव,आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त गांव, सुशासन युक्त गांव ,जल पर्याप्त गांव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित की।
