परिजनों से नाराज होकर बाजार आई महिला भटक गयी, पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द

बाजार में भटक रही महिला को दन्या पुलिस ने सकुशल उसके घर पहुचांकर किया परिजनों के सुपुर्द।

17 जुलाई की रात्रि में दन्या पुलिस को एक महिला अकेली दन्या बाजार में भटकती हुई मिली, पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर घर से आई थी लेकिन इलाके की जानकारी नही होने के कारण भटक गई। दन्या पुलिस द्वारा महिला से उसके घर व परिजनों की जानकारी प्राप्त कर रात्रि में ही उक्त महिला को सकुशल उसके घर पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा दन्या पुलिस की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *