छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी टैक्सी

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में एक बड़ा हादसा की सामने आ रही है। आज शुक्रवार की सुबह एक बाइक और टैक्सी वाहन की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक और वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। जिसमे में सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वहीं घायलों को खाई से निकालकर लोगों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। बता दे वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कखराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *