बेल पाकर 3 वर्षों से फरार वारंटी बिहार से गिरफ्तार

भीमताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही– बेल पाकर 03 वर्षों से फरार वारंटी बिहार से गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालयों से जारी आदेशों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने एवं अधिक से अधिक वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम, ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन एवं दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में, संजीत राठौड़, थानाध्यक्ष थाना भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई।

पुलिस टीम ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 76/2022 से संबंधित वारण्टी अभियुक्त अरविन्द साह पुत्र शिवनाथ साह निवासी ग्राम भरपटिया, थाना मनुवा फुलचोक, जिला बेतिया, पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को दिनांक 30.09.2025 को बिहार से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पिछले 03 वर्षों से फरार चल रहा था तथा माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।

अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम

  1. थानाध्यक्ष संजीत राठौड़
  2. उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
  3. कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा

भीमताल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुये एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार कब्जे से 108 ट्रेटा पैक अवैध शराब बरामद

प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक अधिक से कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है। आदेश के क्रम में जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन तथा श्रीमती दीपशिक्षा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में भीमताल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

संजीत राठौड़ थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.09.2025 को बाईपास तिराहे से 50 मीटर आगे बाईपास रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुमन परियार पुत्र टीकाराम निवासी टीआरसी रोड भीमताल उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया मौके से 108 पाउच ट्रेटा पैक देशी शराब संतरा मार्का बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना भीमताल पर मुकदमा एफआईआर न० 59/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम

1- थानाध्यक्ष संजीत राठौड
2- हे०का० श्याम सिंह राणा
3- कानि० ललित आगरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *