देशभर की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगो को लेकर जंतर-मंतर पर भरी हुंकार, केंद्रीय मंत्री बातचीत करने को हुए तैयार

सोमवार को दिल्ली जंतर-मंतर भारतीय मजदूर संघ के आव्हान में राष्टव्यापी बिशाल धरना प्रदर्शन में देश के अलग-अलग राज्यों की आशा कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां,भोजन माता व एनएचम कर्मचारी, आदि शामिल हुए। उत्तराखंड का आशा फेसिलेटटर प्रदेश शिष्टमंडल व आशा कार्यकर्ताओ प्रदेश शिष्टमंडल के अलग-अलग जिलों से अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/उत्तराखंड आशा फेसिलेटटर प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी के नेतृत्व में उत्तराखंड आशा कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री ललितेश बिस्वकर्मा के नेतृत्व बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

ये धरना प्रदर्शन लगभग आठ नौ बजे से लेकर डेढ़ बजे तक चला।

सभी राज्यों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने व आशा कार्यकर्ता व आशा फेसिलेटटरों ने व भोजन माता,एनएचम कर्मचारी लोगों ने भारतीय मजदूर के आव्हान में राष्टव्यापी बिशाल धरना प्रदर्शन में अपनी अपनी जल्वंत, समस्याओं के निराकरण हेतु व अपनी अलग अलग मांगो के चर्चा की।ये राष्ट्रव्यापी बिशाल धरना प्रदर्शन घंटों तक चला ये धरना प्रदर्शन में लाखों की संख्या भीड को देखते केन्द्रीय मंत्री स्मृति रानी ने आंगनबाड़ी शिष्टमंडल से वार्ता करने के लिए बुलाया और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने आशा एवं आशा फेसिलेटटर के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष सुनीता भंडारी बताया कि आज 11/12/2023 जो कार्मिक अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एन एच एम महासंघ के आह्वान पर दिल्ली महरौली में सामिल नही हो पाए उन्होंने कार्यालय में ही उपस्थित होकर काला फीता बात कर विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *