आशा कर्मचारियों ने अपनी मांगो के निराकरण के लिए दिया धरना प्रदर्शन
आज उतराखंड के देहरादून के साथ साथ अलग अलग जिलों से आशा कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर के तले अपनी विभिन्न मांगो के जिला अधिकारी के कार्यलयों में अपनी मांगो के निराकरण के लिए धरना प्रदर्शन करके उतराखंड सरकार को चेताया।
अब तक नहीं हुई कोई सकारात्मक कार्यवाही
उन्होंने नौ सूत्रीय मांगो के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराया। लंबे समय से अपनी नौ सूत्रीय मांगो के लिए आशा कर्मचारी लड़ रही है।लेकिन सरकार द्वारा इन महिलाओं की मांगो के लिए आज तक कोई सकारात्मक कारवाई नही हुई।उतराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों व दुर्गम स्थानों की महिलाओं को इस महंगाई के दौर में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
