आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया ऐलान


आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया ऐलान

आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी द्वारा इसका ऐलान किया गया है। बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते रविवार को कहा था कि वह सीएम के पद से इस्तीफा देंगे।

विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगेंगे अरविंद केजरीवाल

आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी अभी तक अरविंद केजरीवाल की सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी सहित कई अहम मंत्रालयों का जिम्मा संभाल रही थीं।आतिशी दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक हैं। पिछले कुछ सालों में वह मुख्य चेहरे के रूप में उभर कर सामने आई है। आतिशी आम आदमी पार्टी के गठन के वक्त से ही पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं। दिल्ली में जब पहली बार आम आदमी पार्टी ने 2013 में विधानसभा का चुनाव लड़ा तो आतिशी को घोषणा पत्र बनाने वाली कमेटी में जगह दी । वहीं बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवालदिल्ली में आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए लोगों के बीच जाएंगे।

कौन है आतिशी

आतिशी दिल्ली की कालकाजी सीट से विधायक हैं। आतिशी की स्कूलिंग स्प्रिंगडेल स्कूल नई दिल्ली से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से पढ़ाई की और मास्टर्स की डिग्री ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से हासिल की। कुछ साल बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड से रोड्स स्कॉलर के रूप में एजुकेशन रिसर्च में अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की। आतिशी के माता-पिता दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उनके पिता का नाम विजय कुमार सिंह और मां का नाम त्रिप्ता वाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *