दस अगस्त शनिवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

दस अगस्त शनिवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

आज आप तनाव में रह सकते हैं।आज भूल कर भी किसी अपरिचित पर भरोसा ना करें। आपको आज अंपने व्यवहार और वाणी में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों की ओर रहेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन काफी बेहतर साबित होगा। पूर्व में की गई सभी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आप आज व्यापार में किसी नए कार्य की शुरुवात कर सकते हैं। आज कहा सुनी होने के आसार है इसलिए थोड़ा क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।

मिथुन राशि

आज आपकी रुचि सामाजिक कार्यों की ओर अधिक होगी।आज जीवनसाथी की सेहत में गिरावट से मन कुछ परेशान रह सकता है। आज आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगें इसलिए आप आज चतुरता से कार्य करें।

कर्क राशि

आज आपका विशेष व्यक्तियों से परिचय होगा जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आज नए कार्यों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आज आप किसी परिजन की बातों से नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती है।यदि आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आज स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।

कन्या राशि

आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। आज नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आज लम्बे समय से चल रही समस्याओं का समाधान होगा।आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।

तुला राशि

आज नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। खाने  पीने में लापरवाही की वजह से सेहत संबंधी परेशानियों आ सकती हैं।आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो सकती है।
तुला राशि के शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए कल का दिन

वृश्चिक राशि

आज का दिन  नुकसानदायक रहने वाला है।आपको  किसी दूर रहे परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी साथी का आगमन हो सकता है।

धनु राशि

आप आपको वाद विवाद में पडने से बचना होगा।आप अपने दोस्तों के साथ  यदि कहीं घूमने जाएं, तो आपको उसमें कोई भी लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करने होगे।  कार्य क्षेत्र में आप कोई परिवर्तन कर सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है। आज घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अधिक कार्य होने की वजह से आज थकावट हो सकती है। आज परिजनों के साथ किसी दूर यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन उलझन भरा साबित हो सकता है। मौसमी बीमारियों की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार में भी आज हानि के योग हैं। आज विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए विशेष साबित होगा। आज जो भी आप कार्य करेंगें उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज परिवारिक समस्याओं को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *