दीपावली से पहले एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी 11 पेटी अवैध शराब — SSP के निर्देशों का दिखा असर

पुलिस कप्तान मीणा के एक्शन से नशे के तस्करों में मचा हड़कंप

ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से एस0ओ0जी व पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को 11 पेटी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

गिरफ्तारी-
नवीन कुमार सिंह पुत्र उदय शंकर सिंह निवासी कुसुमखेड़ा थाना मुखानी

बरामदगी-
कुल 11 पेटी (66 पव्वे मैकडेवल व्हिस्की ,44 पव्वे 8 pm व्हिस्की , 24 बोतल Budweiser बीयर ,72 केन Budweiser बीयर, 19 हाफ मकडेवल विस्की, 33 पव्वे बकाडी लेमन रम ,37 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की, 12 बोतल कॅप्टन मॉर्गन रम)

गिरफ्तारी टीम
▪️ उ0नि0 राजेश जोशी ( प्रभारी एस0ओ0जी0)
▪️उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी चौकी टीपी नगर
▪️ का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (एस0ओ0जी0)
▪️का0अरुण राठौर (एस0ओ0जी0)
▪️का0 अनिल टम्टा चौकी टीपी नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *