नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशीप में बिट्टू का चयन,नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशीप बिट्टू कनवाल का चयन हुआ हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
नोएडा में आयोजित होगी प्रतियोगिता
बीते दिनों रामनगर में हुए ट्रायल में बिट्टू ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। जिसकी बदौलत उनका चयन सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशीप के लिए हुआ हैं। यह प्रतियोगिता नोएडा में आयोजित होनी हैं। वही, बीते ने अब तक ऑल इंडिया नेशनल मेडल, इंडिया कैंप, थाई बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक के साथ ही कई राष्ट्रीय वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुके है।
जताया हर्ष
उनकी इस उपलब्धि पर राज्य बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया, बैडमिटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, देव सिंह, वीरेंद्र कनवाल, पुष्कर सिंह, दीपक आर्य, अक्कू कनवाल, गोलू, राजेंद्र कनवाल, संजीव, विनय, विजय, चंदन, अभिषेक राणा, नवनीत जोशी, सुंदर कनवाल समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
