बुक सेलर की दुकान के संचालक पर चाकू से हमला,व्यापारियों ने की दोषियों पर सख़्त कार्यवाही की माँग


बुक सेलर की दुकान के संचालक पर चाकू से हमला,व्यापारियों ने की दोषियों पर सख़्त कार्यवाही की माँग 

मुख्यालय के बाटा चौक पर बुक सेलर की दुकान के संचालक पर देर शाम अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया। अन्य व्यापारी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। व्यापारी ने पड़ोसी युवक पर ही चाकू से हमला का आरोप लगाया है।

जानें पूरा मामला

बीते सोमवार देर शाम बाटा चौक निवासी बुक सेलर संचालक दीप चंद्र जोशी का एक पड़ोसी युवक से दुकान के सामने फड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद कुछ ही देर में देखते ही देखते हाथपाई में बदल गया। इस बीच आरोप है कि पड़ोसी युवक ने व्यापारी दीप चंद्र जोशी पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि बीच बचाव में आए व्यापारी के भाई जगदीश चंद्र जोशी पर आरोपितों ने हमला कर दिया। इस घटना में व्यापारी दीप चंद्र जोशी और उनके भाई जगदीश चंद्र जोशी बुरी तरह घायल हो गए। अन्य लोगों ने किसी तरह हमलावरों से दोनों व्यापारियों की जान बचाई और उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जहां दीप चंद्र जोशी के बाजू और पीठ पर पांच से अधिक टांके लगे,जबकि व्यापारी जगदीश चंद्र जोशी बुरी तरह घायल हुए है। 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने की उक्त घटना की निंदा

इधर, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने उक्त घटना की निंदा की हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ व समस्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से व्यापारी भाइयों पर हुए जानलेवा हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों पर सख़्त से सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करने की माँग की है।

दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *