औषधियो से भरपूर है बुराँश, कई रोगों से करता है रोकथाम

औषधियो से भरपूर है बुराँश, कई रोगों से करता है रोकथाम

उत्तराखंड  के पर्वतीय क्षेत्रों ठंडे वनों में बुरांश के फूल खिलने लगे हैं। फरवरी से अप्रैल मई तक बुरांश के फूल जंगलों में खिले रहते है। बुरांश उतराखंड का राज्य वृक्ष है।उत्तराखंड समेत हिमाचल,नेपाल ,भूटान के पहाड़ी क्षेत्रों  बुरांश के वृक्ष पैदा होते है ।

स्वास्थ्यवर्धक व औषधियों के काम आने वाला फूल है बुरांश

 बुरांश का फूल जितना सुंदर दिखता है उतना स्वास्थ्यवर्धक व औषधियों के काम आने वाला फूल है।

बुरांश के फूलों की धोकर साफ करके दस पंद्रह मिनट उबालकर फिर चीनी,नींबू,कालीमिर्च का मिश्रण करके जूस बनाया जाता है।

कई बिमारियों की करता है रोकथाम 

अल्मोड़ा से प्रतापसिंह नेगी ने बताया  बुरांश के फूलों का जूस गर्मियों  में सेवन करने से स्वादिष्ट के साथ कई बिमारियों की रोकथाम के लिए काम आता है।

गठिया व सूजन,अस्थमा,एलर्जी,एनीमिया खून की कमी,पाचन लीवर,त्वचा ,कैंसर, जोड़ो में दर्द आदि बिमारियों के लिए ये जूस औषधि का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *