कल से शुरू होगा चौकोट महोत्सव, ये सभी कार्यक्रम होंगे आयोजित
कल से अल्मोड़ा में दो दिवसीय चौकोट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व विधायक सल्ट महेश जीना शिरकत करेंगे। जिसमे म्यर चौकोट सामाजिक व विकास परिषद स्याल्दे की ओर से यह महोत्सव आयोजित होगा।
लोक संस्कृति पर आधारित निकाली जाएगी झाकियां
जिसमें कल 25 व 26 अप्रैल को चौकोट महोत्सव आयोजित होगा। इस महोत्सव में लोक संस्कृति पर आधारित झाकियां निकाली जाएंगी। साथ ही पुरस्कार वितरण, चौकोट एकता मैराथन दौड़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आदि कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा विनोद नदी के स्वच्छता व संरक्षण पर गोष्ठी भी होगी।
