कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी भूपेंद्र सिंह भोज को मिलने पर कार्यकर्ताओं में ख़ुशी


कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी भूपेंद्र सिंह भोज को मिलने पर कार्यकर्ताओं में ख़ुशी

कांग्रेस पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी फिर से भूपेंद्र सिंह भोज को देने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। 

भूपेंद्र सिंह भोज का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार नियुक्त किए गए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। वह पार्टी का भरोसा टूटने नहीं देंगे। पार्टी के वरिष्ठ से लेकर युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।

दावा किया कि 2027 में कांग्रेस अल्मोड़ा जिले की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने पार्टी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। 

यहाँ उपस्थित जन 

यहां विधायक मनोज तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष तारा जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अजीत कार्की, पवन मेहरा, भैरव गोस्वामी, तारु तिवारी, हेमचंद्र तिवारी, निर्मला रावत, शरद चंद्र शाह, दीपा साह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *