जिला खनन न्यास समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर बनी सहमति
जिला खनन न्यास (डीएमएफ) समिति की बैठक जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बै
ठक में खनन न्यास निधि के अंतर्गत जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जन सुरक्षात्मक कार्यों के लिए कुल 165 लाख रुपये की धनराशि व्यय किए जाने पर समिति द्वारा सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गई। प्रस्तावित कार्यों के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने , मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने, नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जन सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित हो
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खनन न्यास की धनराशि का उपयोग नियमानुसार, पारदर्शिता के साथ तथा केवल जनोपयोगी कार्यों में ही किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को कार्यों का वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक में उपस्थित जन
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रदीप धौलाखंडी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, खनन अधिकारी राहुल रावत समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
