Daily horoscope: 1 अगस्त 2025 राशिफल

मेष राशि

आज आप घर के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों की चिंता सता सकती है। मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। जल्दबाजी में धन कमाने के लिए गलत निर्णय लेने से बचें।

वृषभ राशि

आज हर कार्य को पूरे मन से करें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और लोगों से समर्थन मिलेगा। परिवार के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बुरी संगति से दूर रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर आपके विरोधी आज आपके काम की प्रशंसा करेंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए सहायता लेनी पड़ सकती है। बिना मांगे सलाह देने से बचें।

कर्क राशि

मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए कहीं घूमने की योजना बनाएं। अपनों को आपकी जरूरत महसूस होगी। मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ेगा। पिता के व्यवहार में बदलाव आपको चिंतित कर सकता है।

सिंह राशि

बेवजह किसी विवाद में उलझ सकते हैं। अपनी सोच को सकारात्मक बनाने की जरूरत है। प्रगति में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या राशि

नौकरी बदलने का विचार बन सकता है। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है। बचत का निवेश फायदेमंद रहेगा। किसी के बहकावे में न आएं, वरना रिश्ते कमजोर हो सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि

दिन की शुरुआत में मन उदास रह सकता है। किसी नए विषय को समझने की उत्सुकता रहेगी। अपने सहकर्मियों के कार्यों की तारीफ करें, इससे लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

विवादित मामलों में सफलता मिलेगी। कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। निजी जीवन से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं। नौकरी में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है।

धनु राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। अपने काम के प्रति निष्ठा बनाए रखें। अपेक्षित जवाब न मिलने से निराशा हो सकती है।

मकर राशि

नकारात्मक विचारों से मन उदास रहेगा। आत्म-नियंत्रण खोने से बचें। दोस्तों के साथ मतभेद संभव हैं। कार्यस्थल पर नुकसान की आशंका है। आध्यात्मिक बल को मजबूत करें।

कुंभ राशि

अपने पेशे से असंतुष्टि रहेगी, लेकिन समय के साथ हालात बेहतर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।

मीन राशि

जरूरतमंदों की मदद करें। मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बनेगी। राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। धन का लेन-देन हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *