Daily Horoscope: 1 अक्टूबर 2025 राशिफल
मेष राशि
दिन की शुरुआत आनंदप्रद होगी. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. साथ ही समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी. इसके अलावा व्यापार में लाभ होगा और परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।
वृषभ राशि
जिस व्यक्ति को आप किसी काम का नहीं समझते थे, आज वो ही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा. इसके अलावा कुंडली में यात्रा का योग है. हालांकि, रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
मिथुन राशि
समाज के कुछ लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से नाखुश होंगे. हालांकि, इन्हीं कार्यों से परिजनों से प्रशंसा मिलेगी. साथ ही मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्यों को गति मिलेगी. इसके अलावा खर्चों में कमी आएगी और कानूनी विवाद निपटेंगे।
कर्क राशि
आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा. साथ ही भागीदारी में किए गए निर्णयों से लाभ होगा. इसके अलावा रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा.
सिंह राशि
व्यवसाय आज अनुकूल रहेगा. हालांकि, परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी. साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. उम्मीद है कि आज आपकी परोपकार में रुचि बढ़ेगी और धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है. साथ ही संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा. इसके अलावा किसी शुभचिंतक से मुलाकात होगी, जिनकी बातें आपके आत्मबल को मजबूत करेंगी. हालांकि, आज लापरवाही में कोई काम न करें. आज आपकी कुंडली में वाहन का सुख भी है.
तुला राशि
आलस को त्याग के समय पर काम करें. उम्मीद है कि मेहनत से आज आपको व्यापार में लाभ होगा. साथ ही पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत होगा.
वृश्चिक राशि
आज आकास्मिक धन लाभ हो सकता है. साथ ही निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी. इसके अलावा परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है. आज आपकी कुंडली में विदेश जाने के योग बन रहे हैं.
धनु राशि
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी. हालांकि, कुछ कार्यों में लाभ भी होगा. साथ ही संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा और दिन अनुकूल रहेगा.
मकर राशि
मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी, जिस कारण मन परेशान रहेगा. हालांकि, रुके काम बनेंगे, लेकिन दूसरों के झंझटों में न पड़ें और अपने काम पर ध्यान दें.
कुंभ राशि
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें. यदि दिल लगाकर काम करेंगे तो लाभकारी परिणाम मिलेंगे. इसके अलावा सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वो नुकसान पहुंचा सकते हैं.
मीन राशि
आज आलस से बचकर रहें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं. इसके अलावा कार्यों में रुकावट आएगी. नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहें, बल्कि अपना कार्य स्वयं करें.
