Daily horoscope: 10 जुलाई 2025 राशिफल
मेष राशि
आपका दिन आज अच्छा बीतेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुनहरा रहेगा। धन लाभ के चांसेस मिलेंगे, आज आप बच्चों के किसी प्रोजेक्ट पर काफी पैसे खर्च करेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 02
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा उलझन में रह सकते है, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छायें जागृत होंगी और आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों को आज घर से बाहर निकलने पर सावधानीपूर्वक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 07
मिथुन राशि
आज आपकी हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। तथा परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 05
कर्क राशि
आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 08
सिंह राशि
आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। आपको शारीरिक थकान का अहसास हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नये रास्ते मिलेगें। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे। इस राशि के विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 06
कन्या राशि
दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर उनको आश्चर्य चकित कर सकते हैं। छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी अच्छी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 04
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर आप नई योजनायें शुरू करना चाह रहें है तो उसको ज्यादा लम्बे समय तक न टालें। आज आप पास आये नए मौकों को हांथ से न जाने दें। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते है। व्यापार में भी आज आपको अच्छा लाभ होगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 05
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 03
धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया लाभ मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इस राशि के सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है और आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 08
मकर राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे एवं आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे और दाम्पत्य जीवन में सुख की बढ़ोत्तरी होगी सेहत में सुधार आएगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 06
कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जायेंगें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 02
मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 03

