Daily Horoscope: 12 अप्रैल 2025 राशिफल
मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल):
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक मतभेद और जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई):
दिन सामान्य रहेगा। योजनाबद्ध कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में थोड़े उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, खानपान पर ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनने से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (21 मई – 20 जून):
दिन शुभ रहेगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।
कर्क (21 जून – 22 जुलाई):
दिन बहुत अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त):
वाद-विवाद में फंस सकते हैं, वाणी पर संयम रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर):
मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें, जोखिम न उठाएं। हानि की आशंका है।
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर):
स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। विरोधी हावी रहेंगे। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर):
व्यापार में सतर्क रहें, किसी बड़ी डील में धोखा मिल सकता है। नया कार्य शुरू न करें। अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर):
षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि की संभावना है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार के लोगों को प्रसन्न रखें।
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी):
दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में हानि की संभावना है। नया वाहन न खरीदें, नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर संयम रखें।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी):
दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। योजनाएं पूरी होंगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से व्यापार में नया कार्य मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च):
दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। नया कार्य शुरू करने में अवरोध आ सकता है। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।