Daily horoscope: 12 अक्टूबर 2025 राशिफल

मेष राशि (Aries)

कार्यों में शिथिलता के साथ दिन की शुरुआत होगी। दिन का माध्यम काल मुलाकातों और बातचीत में व्यतीत हो सकता है। संध्या काल को कुछ विशिष्ट आर्थिक मुद्दों पर विचार विमर्श होने की संभावना है। भावनात्मक संबंधों में विचारों में मतभेद थोड़ा तनाव का कारण बन सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

सौंदर्य प्रसाधन और स्वास्थ्य के व्यवसाय से जुड़े लोगों को आकस्मिक रूप से व्यस्त रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों को लेकर निर्णायक बातचीत हो सकती है। व्यवस्था पर खर्चों को नियंत्रित रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। कार्य स्थल पर आपके कार्यों की समीक्षा हो सकती है। साथी कर्मी प्रभाव को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। माता-पिता से बातचीत सौहाद्र पुर्ण रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा टालना श्रेष्ठ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कठिन परिश्रम का फल थोड़ा देरी से मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में साथी अधिक भावुक हो सकता है। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे व्यर्थ के खर्चों के कारण अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)

अति उत्साह में कठिन कार्य का चयन हो सकता है। धन की उपलब्धता रहने से उत्साहित रहेंगे। भाई बहनों से बातचीत सकारात्मक रहेगी। नए आवास के खरीदने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सामूहिक निर्णय लेने का प्रयास करें। पुराने किए निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते है। रुकावट धन मिलने की संभावना है प्रयास करना होगा। पेरेंट्स से बातचीत तनाव पूर्ण रह सकती है।

तुला राशि (Libra)

नई परियोजनाएं आरंभ करने का सही समय है। परिवार और मित्रों के बीच समय विताकर मानसिक शांति मिलेगी। पूर्व में की गई मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। विरोधियों से उलझने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वित्तीय मामलों में धैर्य पूर्वक निर्णय लेना होगा। जल्दबाजी आर्थिक हानि का कारण बन सकती है। भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार कटुता पूर्ण हो सकता है। छोटी यात्रा लाभकारी बन सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

समय आपके पक्ष का बन रहा है। लगातार व्यस्त कार्यक्रम के कारण सेहत के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। परिवार में एक दूसरे पर पारदर्शिता के साथ भरोसा करना होगा। नियमित कार्यों में विलंब हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

नकारात्मक विचारों को हावी न होने दे। परिश्रम से सफलता की राह बनेगी। मशीनरी और तकनीकी से जुड़े लोगों को अच्छे आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। नए कार्य के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में रूखापन रह सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आर्थिक योजना के पूरा होने से पहले उनको सार्वजानिक ना करें। भाई बहनों से बातचीत में शब्दों में सम्मान और कोमलता रखनी होगी। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को तनाव रह सकता है।

मीन राशि (Pisces)

व्यवसाय के लिए परिवार और रिश्तेदारों से साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से सक्षम होने का समय है। भवन और भूमि के सौदों से अतिरिक्त लाभ हो सकता है। न्यायालय में आपका पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *