Daily horoscope: 15 सितम्बर 2025 राशिफल

आज का मेष राशिफल :

किसी की सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करके अपने निजी रिश्तों को कमजोर न करें। परिवार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नए दोस्त बनेंगे।

आज का वृषभ राशिफल :

संतान के काम से तनाव बढ़ सकता है। पढ़ाई में आपकी रुचि बढ़ेगी और सरकारी काम में आ रही रुकावट दूर होगी। भवन निर्माण के लिए आर्थिक मदद आसानी से मिलेगी।

आज का मिथुन राशिफल :

आज का दिन आपके लिए शुभ है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

आज का कर्क राशिफल :

आज आप कोई धार्मिक काम पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं और खर्च की अधिकता रहेगी।

आज का सिंह राशिफल :

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। जीवनसाथी की मदद से आपके काम पूरे होंगे।

आज का कन्या राशिफल :

खर्च की अधिकता से आप परेशान रह सकते हैं। कार्यस्थल पर सूझ-बूझ से काम करना होगा, वरना परेशानी आ सकती है. रुका हुआ धन मिल सकता है।

आज का तुला राशिफल :

फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और अपनी सोच को सकारात्मक रखें। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

आज का वृश्चिक राशिफल:

आप अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

आज का धनु राशिफल :

जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी। आपको भावनात्मक फैसले लेने पड़ सकते हैं। करियर में आ रही परेशानियों से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

आज का मकर राशिफल :

आप अपनी आमदनी बढ़ाने के तरीके खोजेंगे। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम पूरे होंगे। आप किसी पारिवारिक आयोजन की तैयारी में लगे रहेंगे।

आज का कुंभ राशिफल :

स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

आज का मीन राशिफल :

अपनी गलतियों को स्वीकारें। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का हल आपसी समझ से ही संभव है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. यात्रा के योग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *