Daily horoscope: 16 मार्च 2026 राशिफल

मेष राशि- मेष राशि की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम में दूरी रहेगी लेकिन सामंजस्य बना रहेगा। संतान को लेकर के आप परेशान रहेंगे कि आज्ञा का पालन नहीं कर रही है, लेकिन ज्यादा मत सोचिए, सब शुभ है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित जरूर रहेगा। पहले से बेहतर समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक रीति-रिवाज़ में भाग लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्यम। संतान को लेकर के भी मन चिंतित रहेगा जो लोग संतान वाले हैं। समय सुधर रहा है और धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ आप बढ़ेंगे। काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ है।

मिथुन राशि- थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। लेकिन आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मज़बूत होगी। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि- राहत देने वाला समय है। जीवनसाथी के तरफ से कुछ अच्छी स्थिति बनेगी, सामंजस्य बनेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम अभी चल रही है। संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है। पिता के साथ आपकी जो अनबन थी उसमें कमी आ रही है। तो कुल मिलाकर के थोड़ा बेहतर समय ये कहा जा सकता है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है। संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य पर अभी भी ध्यान देना पड़ेगा आपको, बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। समय लिखने-पढ़ने में व्यतीत करें, शुभ होगा। भावुक होकर कोई निर्णय अगर लिए आप तो नुकसान संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ है।

तुला राशि- गृह-कलह से बचें और मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम को लेकर के तू-तू मैं-मैं, संतान को लेकर के चिंता। थोड़ा गृह-कलह भी दिख रहा है। बट भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। डिस्टर्बिंग टाइम है लेकिन आप जीत जाएंगे, निकल जाएंगे। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक-ठाक है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- आर्थिक लाभ मिलने वाला समय है, लेकिन उसको और बढ़ाने के चक्कर में अगर आपने कुछ किया तो नुकसान हो जाएगा। जो आ रहा है उसको आने दीजिये, अभी आगे की योजना मत बनाइये, उसको अभी अपने पास सुरक्षित करिए। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि- सौम्यता बढ़ेगी, सुकुमारता बढ़ेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान बहुत अच्छे, व्यापार बहुत अच्छा है। शुभता मिल रही है, लेकिन किसी को भी रुपये-पैसे की लेन-देन सोच-समझकर करियेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि- मानसिक अवसाद का समय है। चिंतित रहेंगे, घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी। कोई उंगली उठ सकती है आप पे। प्रेम-संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करें, शुभ होगा।

मीन राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। प्रेम-संतान भी अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य अभी भी थोड़ा प्रतिकूल दिख रहा है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करना, उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *