Daily horoscope: 18 सितम्बर 2025 राशिफल

मेष राशिफल

जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों से विमुख न हों। क्रोध की अधिकता रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृषभ राशिफल

दिन की शुरुआत में काम करने में मन कम लगेगा। समय रहते आवश्यक दस्तावेजों को संभाल लें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतान सुख संभव है।

मिथुन राशिफल

आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे। घर-परिवार में बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा जो आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा। प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे।

कर्क राशिफल

आमदनी बढ़ाने में कामयाब होंगे। व्यापार-व्यवसाय बदलने के योग हैं। जल्दबाजी में गलत निर्णय लेने से बचें। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

सिंह राशिफल

लंबे समय से रुके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोग मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। बहनों से संबंध कमजोर हो सकते हैं।

कन्या राशिफल

आपकी कार्यशैली से अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। जमीन-जायदाद में निवेश के लिए समय शुभ है।

तुला राशिफल

अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अध्ययन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। निजी जीवन में चल रही समस्या का निराकरण होगा।

वृश्चिक राशिफल

समय की उपयोगिता को समझें। घर-परिवार में चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे। वाहन या मशीनरी की खरीदारी संभव है।

धनु राशिफल

अपने सपने को साकार करने का समय है। आलस त्यागकर पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्य में लग जाएं। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी।

मकर राशिफल

आलस की अधिकता से आवश्यक कार्य लंबित रहेंगे। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय की रूपरेखा बनेगी।

कुंभ राशिफल

अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत करना होगा।

मीन राशिफल

अपनी हिम्मत और बलबूते पर सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *