Daily horoscope: 20 अक्टूबर 2025 राशिफल

मेष राशि

उल्लास-उमंग के साथ आज आपके दिन की शुरुआत होगी. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा. सिंगल जातक किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल मिलेगा. इसके अलावा आज आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

वृषभ राशि

काम की अधिकता रहेगी, इसलिए समय रहते कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. हालांकि, आज आप व्यस्त जरूर रहेंगे, लेकिन मस्त रहेंगे. इसके अलावा धन लाभ होना भी संभव है. वृषभ राशि के जातकों को आज भाइयों का साथ मिलेगा!

मिथुन राशि

सुबह-सुबह मन अशांत रहेगा. हालांकि, दोपहर के बाद जीवन में स्थिरता आएगी. संतान के प्रति सजग रहेंगे तो अच्छा होगा. आज आपको पूंजी निवेश से लाभ होगा, लेकिन भूमि-भवन के अटके मामले पूरे नहीं हो पाएंगे. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं. इसके अलावा वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे. हालांकि, नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे. युवा जातकों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि

आपके चिड़चिड़े व्यवहार से पूरे घर का माहौल खराब रहेगा. यदि आपने अपने व्यवहार में नरमी नहीं लाई तो आप अकेले रह जाएंगे. आर्थिक पक्ष आज आपका मजबूत रहेगा।

कन्या राशि

लोग आपकी आलोचना करेंगे, जिस कारण तनाव रहेगा. हालांकि, पारिवारिक यात्रा आनंदमय रहेगी और नए दोस्त बनेंगे. इसके अलावा पुराना कर्ज उतर सकता है, लेकिन आप झूठे आरोपों में फंस सकते हैं. युवाओं की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. बता दें कि विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय अनुकूल है।

तुला राशि

अनुकूल समय का निर्माण हो रहा है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा. साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने फैसले स्वयं ले पाएंगे।

वृश्चिक राशि

घर में अतिथियों का आगमन होगा, लेकिन उनसे आपका विवाद हो सकता है. इसके अलावा भवन व कारखाने की मरम्मत पर धन खर्च होगा. यदि आज आप वाहन का प्रयोग करते हैं तो सावधान रहें. आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा, जिससे अच्छा महसूस होगा।

धनु राशि

विवाह चर्चाओं में सफल होंगे, लेकिन व्यापार में समय पर फैसला न लेने से नुकसान होगा. साथ ही सुख-साधनों पर खर्चा होगा. दिन खत्म होने से पहले आपको पुराने निवेश से लाभ होगा. साथ ही लोन सम्बंधित समस्या का निदान मिलेगा।

मकर राशि

व्यापार में नए अनुबंध होंगे, जो लाभदायक रहेंगे. नौकरीपेशा जातक अपने कार्य की कुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे. युवाओं को आज भाई-बहनों का साथ मिलेगा। साथ ही पारिवारिक सुख मिलेगा. यदि आपका वाहन क्रय करने का मन है तो ये काम जल्द पूरा होगा।

कुम्भ राशि

प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे. प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये समय व्यस्तता वाला है. राजनैतिक नए संबंध बनेंगे, जो लाभप्रद रहेंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन निजी संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

मीन राशि

दिन अनुकूल व्यतीत होगा. लंबे समय से अटके कार्य होंगे. सिंगल जातकों को किसी खास से अपने मन की बात कहने का अवसर मिल सकता है. जो लोग विदेश जा रहे हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *