Daily horoscope: 24 सितम्बर 2025 राशिफल
मेष राशिफल
आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे। परिजनों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। वाहन या मशीनरी की नई खरीदी संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं।
वृषभ राशिफल
व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध लाभकारी साबित होंगे। धन निवेश से लाभ की संभावना है।
मिथुन राशिफल
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करेंगे। आय के नए साधन स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे।
कर्क राशिफल
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। नए वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति संभव है। धन कोष में वृद्धि होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
सिंह राशिफल
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। निवेश करने से पहले सतर्क रहें। निजी जीवन में संबंधों में मधुरता आएगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशिफल
व्यावसायिक मेहनत अधिक होगी। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। अध्ययन में मन लगेगा और परिणाम अनुकूल मिलेंगे।
तुला राशिफल
नौकरी में मनचाहा पद मिलने से प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। नए भवन या भूमि की खरीद के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
वृश्चिक राशिफल
बिना सोचे-समझे काम न करें। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। भाइयों से विवाद बढ़ सकते हैं। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
धनु राशिफल
लंबे समय से जिस कार्य को आप करना चाहते थे, वह आज संभव हो सकता है। वैवाहिक जीवन की परेशानी किसी योग्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से हल होगी।
मकर राशिफल
अपने आप को श्रेष्ठ साबित करने में लगे रहेंगे। पड़ोसियों के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य सफल रहेंगे।
कुंभ राशिफल
दिन की शुरुआत में कार्य सफल रहेंगे। पिता के साथ मिलकर किसी विशेष कार्य की रूपरेखा बनेगी। न्यायालय से जुड़े कार्य लंबित रह सकते हैं।
मीन राशिफल
आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। विरोधी परास्त होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में गति आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
