Daily horoscope: 28 फरवरी 2026 राशिफल
मेष राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी और मां का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, वहीं प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम बनी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा और दिन आनंदमय रहेगा। बस थोड़ा गृह-कलह से बचें और अपने पास लाल वस्तु रखें।
वृषभ राशि- व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय रहेगा। जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन अंतिम परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, पर व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन राशि- धन का आगमन बढ़ेगा और अपनों के साथ संबंधों में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। फिलहाल निवेश पर थोड़ा नियंत्रण रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें और अत्यधिक बोलकर किसी को ठेस न पहुंचाएं। संतुलन बनाकर रखें और अपने पास हरी वस्तु रखना शुभ होगा।
कर्क राशि- विषम परिस्थितियों में भी यह एक सुखद दिवस है। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। एक अच्छी ऊर्जा आपमें प्रवाह करेगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक-ठाक समय है। दांपत्य के लिए थोड़ा मध्यम समय और स्वास्थ्य के लिए थोड़ा मध्यम समय, बचकर पार करिए। नौकरी-चाकरी में रिस्क मत लीजिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। खुशहाल जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। डिस्टर्ब रहेंगे, शत्रुओं की संख्या बढ़ी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। मानसिक अवसाद तब भी बना रहेगा बच्चों और प्रेम इत्यादि को लेकर के। विद्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। लेकिन गृह-कलह के बड़े संकेत हैं। घरेलू चीज़ों को शांत होकर के निपटाइएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए वाहन सावधानी से और धीरे चलाएं। किसी से उलझने या पंगेबाजी करने से बचें और किसी भी तरह का जोखिम न लें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।
मकर राशि- जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर की स्थिति अच्छी रहेगी, साथ ही प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। हालांकि, अभी किसी भी तरह का निवेश करने से बचें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए फलदायी रहेगा।
कुंभ राशि- अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन जीत आपकी ही होगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार लगभग ठीक रहेगा। भगवान गणेश को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
मीन राशि- विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, न्यूरो और पार्टनरशिप जैसी समस्याएं अभी बनी रह सकती हैं। काली वस्तु का दान करना और भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
