Daily horoscope: 28 नवंबर 2025 राशिफल

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा कष्टप्रद होगा। प्रेम,संतान की स्थिति मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- यात्रा करने से बचें अभी। धर्म में अतिवादी न बनें। भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। अपमानित होने का भय रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- नौकरी-चाकरी पर थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के भी साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल दें और काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। डिस्टर्बेंस बहुत रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शांतचित्त होकर काम निपटाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं और गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। कुटुंब से न उलझें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- मन अप्रसन्न रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अवसाद ग्रस्त रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बड़े स्तर पर हो सकती है। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम है। व्यापार मध्यम रहेगा। काली वस्तु का दान करना, शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *