Daily horoscope: 28 सितम्बर 2025 राशिफल
मेष राशि – आप खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार को आगे बढाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। साथ ही किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आज आप खुद को तैयार रखेंगे। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।
- मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
- मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन
वृष राशि- धन लाभ के योग
आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा मां कात्यायनी का ध्यान करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
- वृष राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
- वृष राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी
मिथुन राशि- विशेष कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी विशेष कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। साथ ही नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। दुर्गा माँ को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगायें, रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।
- मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
- मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला
कर्क राशि- पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा
आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही समस्याएं दूर होंगी।
- कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 02
- कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल
सिंह राशि- अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। आज कारोबारियों को बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहें है । माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
- सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
- सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा
कन्या राशि- आज व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका शिक्षण संस्थान से जुड़ा कार्य पूरा होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप जरूरतमंद की सहायता करें, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
- कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
- कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला
तुला राशि- जल्दबाजी करने से बचें
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए, काम अच्छे से पूरा होगा। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगायें, घर में शांति का माहौल रहेगा।
- तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
- तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग-लाल
वृश्चिक राशि- आज आपकी ऑफिस के कार्यों में थोड़ी ज्यादा व्यस्तता रहेगी
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज कॉन्ट्रैक्ट का कार्य कर रहे व्यक्तियों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। मां दुर्गा को खोये का भोग लगायें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक
धनु राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी बात किसी खास रिश्तेदार से होगी, उनके साथ आप व्यापार शुरू करने की बात भी करेंगे। आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आज आपको ऑफिस में अच्छी तरह कार्य पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी।
- धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
- धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच
मकर राशि- कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे
आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आज करियर को लेकर आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। साथ ही आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आप किसी प्रोपर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार विमर्श जरूर करें।
- मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
- मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून
कुंभ राशि- करियर में तरक्की के योग बन रहे है
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों से परिचय आपके काम आयेगा। साथ ही करियर में तरक्की के योग बन रहे है। आज आप शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगें। माता के सामने दीपक जलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
- कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- मजेंटा
मीन राशि- आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप जिस कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें कामयाबी जरूर मिलेगी। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।
- मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 03
- मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- ग्रे
