Daily horoscope: 29 अगस्त 2025 राशिफल
मेष राशि
इस सप्ताह आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। करियर और कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में शुभ समाचार मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोन से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
वृषभ राशि
इस सप्ताह आप हर कार्य को सोच-समझकर करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। कारोबार में विस्तार की योजना बनेगी और विदेश से लाभ होगा। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े जातकों को सफलता मिल सकती है। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि
आपके लिए यह सप्ताह व्यस्तताओं और यात्राओं से भरा रहेगा। यात्रा शुभ फलदायी होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपसी समझौते से निपट सकते हैं। कारोबारी जातकों को बाजार में तेजी से लाभ मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बनेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में विवाद और अचानक खर्च से तनाव बढ़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें और पार्टनरशिप में सावधानी बरतें। मध्य सप्ताह में बड़े बदलाव चुनौतीपूर्ण रहेंगे। परिवार और रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। शिक्षा और करियर में सफलता पाने के लिए अभी धैर्य रखना होगा।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि
आपके लिए यह सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली साबित होगा। करियर और कारोबार में मनोकामनाएं पूरी होंगी। साझेदारी में लाभ होगा। प्रभावशाली लोगों से संबंध बनेंगे। वाहन, भूमि या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति के योग बनेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित रहेगा। आधे-अधूरे मन से काम करने से बचें। आर्थिक मदद में देरी हो सकती है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें सेहत का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। रिश्तों में विनम्रता से ही सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला राशि
दिन मध्यम हे। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव हे।
वृश्चिक
आलस त्यागे। समय पर काम करे। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।
धनु
आज आकस्मिक लाभ हो सकता हे। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद हे। विदेश जाने के योग बनेगे।
मकर
आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल हे। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढेगी।
कुम्भ
आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह हे। आज किसी हनुमान मन्दिर में जाकर सिंदूर और तैल अर्पण करें, रुके काम बनेगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।
मीन
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हे। विरोधियो से सावधान रहें।
