Daily horoscope: 30 नवंबर 2025 राशिफल
मेष राशि- आज मेष राशि वालों की लाइफ में सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, अनाब-सनाब खर्चें इत्यादि बने रहेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है। व्यापार लगभग सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देना और नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- आज वृष राशि वालों की लाइफ में आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- आज मिथुन राशि वालों की लाइफ में व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहीर में हार या असमंजस की स्थिति। पिता का स्वास्थ्य, स्वयं का स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। शुक्र से संबंधित कोई भी वस्तु जैसे-सफेद वस्तु इत्यादि रखना शुभ होगा।
कर्क राशि- आज कर्क राशि वाले भाग्य में भरोसा करके इस समय कोई कार्य नहीं कर सकते हैं। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा कष्टकार हो सकती है। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- आज सिंह राशि वालों की लाइफ में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- आज कन्या राशि वालों की लाइफ में स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- आज तुला राशि वालों की लाइफ में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान भी थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- आज वृश्चिक राशि वालों की लाइफ में बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मन अवसादित रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- आज धनु राशि वालों की लाइफ मेंघर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आज मकर राशि वालों की लाइफ में पराक्रम रंग नहीं लाएगा। अत्यधिक प्रयास के बाद भी कम रिजल्ट मिलेंगे। व्यापार मध्यम रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- आज कुंभ राशि वालों की लाइफ में धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मीन राशि- आज मीन राशि वालों की लाइफ में घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
