Daily horoscope: 30 सितम्बर 2025 राशिफल
मेष राशि
समय पर कार्य करना सीखें और आलस्य त्यागकर अपने व्यवसाय पर ध्यान दें। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
वृषभ राशि
आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी योग्य महापुरुष के दर्शन से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। परिजनों से सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। सामाजिक आयोजनों में सहभागिता होगी। धार्मिक स्थानों पर भ्रमण होगा। संतान सुख संभव है।
सिंह राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग सहयोगी रहेगा। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
कन्या राशि
विरोधी सक्रिय रहेंगे। समाज में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बड़े बूढ़ों की बातों को महत्व दें, सफल रहेंगे।
तुला राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। विवाह में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। फिजूलखर्ची बढ़ेगी। मकान-दुकान से संबंधित कार्य सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएँ, आलस्य त्यागें। फिजूलखर्ची बढ़ेगी। कारोबार में नई तकनीक का उपयोग विकास की ओर अग्रसर करेगा।
धनु राशि
आपसी सहयोग बना रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। धन कोष में वृद्धि होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
आर्थिक मामलों में सावधान रहें। कर्ज की अधिकता से परेशान रहेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य सफल रहेंगे। धन निवेश से पूर्व पूर्ण जानकारी लें।
कुंभ राशि
व्यापार-व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। पारिवारिक कलह से तनाव बढ़ सकता है।
मीन राशि
दिन सामान्य रहेगा। पूरी मेहनत के बावजूद परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का दबाव बना रहेगा। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
