Daily horoscope: 5 नवंबर 2025 राशिफल
मेष राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। एक शुभ संकेत दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा होगा। ये चिंता बिना कारण के होगी। परेशान होने की आवश्यकता नहीं। थोड़ी खर्च की अधिकता बनी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि– भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा लाभप्रद होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा होगा। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि– चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य थोड़ा सा प्रभावित रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। प्रेम, संतान ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि– भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार ज्यादा ठीक है। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
मीन राशि- स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। कौटुंबिक सुख मिल रहा है। धन का आगमन है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
